Asia Cup 2022 |एशिया कप 2022, 27 अगस्त से शुरू होने वाला है और इसका फाइनल मुकाबला 11 सितम्बर 2022 को होगा |इस बार एशिया कप 2022 का टूर्नामेंट UAE में खेला जाएगा |
यह टूर्नामेंट T-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जोकि 20- 20 ओवर का होगा |इसमें कुल 6 टीम भाग लें रहीं हैं | 6 टीमों के बीच 13 मैच खेले जायेंगे | टीम इस तरह से हैं -भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका,अफ़ग़ानिस्तान और एक टीम को बाद में क्वालीफाई किया जाएगा |फिलहाल 5 टीम ही कन्फर्म हैं |आइए जानते हैं एशिया कप में भारतीय टीम स्क्वाड के बारे में |
Asia cup 2022
एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं | वाईस कप्तान के.एल. राहुल को बनाया गया है |विराट कोहली की भी भारतीय टीम में वापसी हुई है, एशिया कप में विराट कोहली भी खेलते दिखाई देंगे |एक बड़ी ख़बर यह है कि एशिया कप 2022 के लिए न तो ईशान किशन को चुना गया है और न ही संजू सेमसन को चुना गया है | जबकि सबसे बड़ी ख़बर तो यह है कि जसप्रीत बुमराह बेक इंजरी यानि पीठ की चोट के कारण इस खेल से बाहर हो गए हैं |
हर्षल पटेल भी चोटिल होने की वजह से इस खेल के लिए उपलब्ध नहीं होंगे |हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह ये दो बड़े गेंदबाज एशिया कप 2022 में नहीं खेलेंगे, ये दोनों ही अपनी इंजरी की वजह से खेल से बाहर हो गए हैं |
क्रिकेट के ऐसे 7 नियम जो बहुत कम लोग जानते हैं-जाने
टीम में मोहम्मद शमी को भी नहीं चुना गया है |एशिया कप 2022 के लिए भारत के तीन मुख्य गेंदबाज़ चुने गए हैं, जिसमे पहला नाम भुवनेश कुमार का है, दूसरा नाम आवेश खान है और तीसरे नंबर पर अर्शदीप सिंह का नाम है |इन तीनों गेंदबाज़ों को टीम में चुना गया है |जबकि स्पिनर्स के तौर पर भारतीय टीम के यूज़वेंन्द्र चहल और रवि बिशनोई को चुना गया है | इस तरह एशिया कप 2022 के लिए टीम इंडिया के 15 सदस्यों को चुना गया है |
एशिया कप 2022 के लिए भारतीय खिलाडी –
- रोहित शर्मा (कप्तान)
- के. एल. राहुल (वाइस कप्तान )
- विराट कोहली
- सूर्यकुमार यादव
- दीपक हूडा
- ऋषभ पंत (विकेट कीपर)
- दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर)
- हार्दिक पांड्या
- रविंद्र जडेजा
- आर. अश्विन
- यूज़वेंद्र चहल
- रवि बिशनोई
- भुवनेश्वर कुमार
- अर्शदीप सिंह
- अवेश खान
इन खिलाड़ियों के साथ साथ 3 खिलाड़ी रिज़र्व में चुने गए हैं | - 1. श्रेयस अय्यर 2. अक्षत पटेल और तीसरा नाम दीपक चहल का है |ये तीनों खिलाड़ी रिज़र्व खिलाड़ी के रूप में चुने गए हैं |
टूनार्मेंट को कितने ग्रुप मे बांटा गया है –
इस टूनार्मेंट को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में भारत, और पाकिस्तान हैं, जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ग्रुप-बी में शामिल हैं।
Asia cup 2022 मे भारत -पाकिस्तान का मुकाबला कब होगा –
भारत -पाकिस्तान का मुकाबला 28 अगस्त २०२२ को शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगा |
Asia cup 2022 का पहला मुकाबला कब और किसके बीच होगा –
इस टूनार्मेंट का पहला मुकाबला 27 अगस्त को श्रीलंका vs अफगानिस्तान, (ग्रुप-बी) के बीच होगा |
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी – click here
2 thoughts on “एशिया कप 2022 | Asia Cup 2022 Schedule”